Trading Market kitne prakar ki hoti hai: इन 5 मार्केट्स को सीखकर पाएं आर्थिक आजादी

हेलो दोस्तों! मैं हूँ भूषण। आज हम विस्तार से फाइनेंशियल मार्केट के अलग-अलग types of trading market के बारे में जानेंगे। यदि आप इन सभी मार्केट्स के काम करने के तरीके को अच्छे से सीख लेते हैं, तो आप घर बैठे अपनी आर्थिक आजादी (Financial Freedom) का सपना सच कर सकते हैं।

तो चलिए, एक-एक करके इन सभी 5 ट्रेडिंग मार्केट्स को बहुत ही आसान भाषा में समझते हैं।


1. स्टॉक मार्केट या शेयर मार्केट (Stock Market)

Types of trading markets: National Stock Exchange (NSE) and Bombay Stock Exchange (BSE) buildings in India
भारतीय शेयर बाजार के दो सबसे बड़े पिलर्स: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE)।

इसे हम सब आमतौर पर शेयर बाजार के नाम से जानते हैं। यहाँ भारत की उन प्रमुख कंपनियों के शेयर्स का व्यापार होता है जो एक्सचेंज पर लिस्टेड होती हैं।

काम करने का तरीका: इसमें हम कंपनियों के चार्ट (Technical Analysis) और उनके फंडामेंटल्स (Fundamental Analysis) को समझकर ट्रेड करते हैं। “टेक्निकल चार्ट को आसानी से समझने के लिए आप मेरी [30 Days Moving Average का जादू] वाली स्ट्रेटेजी का उपयोग कर सकते हैं।”

ट्रेडिंग के विकल्प: अपनी पूंजी (Capital) और समझ के अनुसार आप अलग-अलग types of trading market में स्विंग ट्रेडिंग, इंट्राडे ट्रेडिंग या स्कैल्पिंग कर सकते हैं। जैसा कि मैंने अपने पिछले ब्लॉग में बताया था, स्कैल्पिंग एक प्रोफेशनल लेवल का काम है, इसलिए नए लोगों को इससे बचना चाहिए।

सुरक्षा और नियम: यह मार्केट पूरी तरह सुरक्षित है। यह सरकार के नियंत्रण में रहता है और सेबी (SEBI) इस पर पैनी नजर रखती है। “मार्केट के कड़े नियमों और नियमों में बदलाव की जानकारी के लिए आप [SEBI] की गाइडलाइंस देख सकते हैं।”

बाजार का समय: भारत में शेयर बाजार सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 9:15 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक खुलता है। शनिवार और रविवार को यह बंद रहता है।

2. डेरिवेटिव मार्केट (Derivative Market – F&O)

Types of trading markets: Future and Options (F&O) derivative market charts with Call and Put symbols
डेरिवेटिव मार्केट: फ्यूचर और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग, जिसमें Call (CE) और Put (PE) के जरिए मुनाफ़ा कमाया जाता है।

डेरिवेटिव मार्केट एक ऐसा एडवांस बाजार है जहां किसी कांट्रैक्ट (Contract) की अपनी कोई खुद की कीमत नहीं होती। इसकी कीमत किसी अंतर्निहित संपत्ति (Underlying Asset) जैसे स्टॉक, निफ्टी (Nifty), सेंसेक्स (Sensex), कमोडिटी या करेंसी की कीमत से तय होती है। इसमें भविष्य की तारीख के आधार पर ट्रेड होता है। इसके दो मुख्य भाग हैं:-

फ्यूचर (Future): इसमें खरीदार और विक्रेता एक निश्चित रेट पर, भविष्य की एक तय तारीख पर संपत्ति का व्यापार करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य (Obligated) होते हैं।

ऑप्शन (Option): इसमें खरीदार को एक निश्चित रेट पर संपत्ति खरीदने या बेचने का अधिकार (Right) तो मिलता है, लेकिन वह ट्रेड करने के लिए बाध्य नहीं होता।

“ऑप्शंस मार्केट में बिना तैयारी के उतरने से पहले आपको मेरा निजी अनुभव [ऑप्शन ट्रेडिंग का कड़वा सच: कर्ज के जाल से ब्रेकइवन तक का सफर] ज़रूर पढ़ना चाहिए।” [1]

3. कमोडिटी मार्केट (Commodity Market)

Types of trading markets: Commodity market collage showing Gold, Crude Oil, Wheat, and Cotton
कमोडिटी मार्केट: कच्चे माल और प्राकृतिक संसाधनों का बाजार, जहाँ सोना, कच्चा तेल और कृषि उत्पादों का व्यापार होता है।

स्टॉक मार्केट में जहां कंपनियों के शेयर खरीदे जाते हैं, वहीं कमोडिटी मार्केट में कच्चे माल (Raw Materials) का व्यापार होता है।

क्या ट्रेड होता है? इसमें मुख्य रूप से दो तरह की चीजें होती हैं। पहली हार्ड कमोडिटी जैसे सोना (Gold), चांदी (Silver), कच्चा तेल (Crude Oil) और नेचुरल गैस। दूसरी सॉफ्ट कमोडिटी जैसे गेहूं, कपास, चावल, मक्का, सोयाबीन, चीनी और कॉफी।

ट्रेडिंग का नियम: यहाँ ट्रेडर्स फिजिकल वस्तुएं घर नहीं लाते, बल्कि डेरिवेटिव्स (F&O) का उपयोग करते हैं। कीमतों के उतार-चढ़ाव का अनुमान लगाकर मुनाफा कमाया जाता है और कांट्रैक्ट की समय सीमा खत्म होने से पहले सौदे को कैश में निपटा (Cash Settle) लिया जाता है।

4. फॉरेक्स मार्केट (Forex / Currency Market)

Types of trading markets: Forex market currencies collage with global currency pairs including US Dollar and Euro
फॉरेक्स मार्केट: वैश्विक मुद्राओं (Global Currencies) का बाजार, जहाँ अलग-अलग देशों की करेंसी के जोड़ों में ट्रेडिंग होती है।

इस मार्केट में अलग-अलग देशों की करेंसी (मुद्रा) को आपस में खरीदा और बेचा जाता है। यहाँ एक्सचेंज रेट (विनिमय दर) में होने वाले उतार-चढ़ाव से मुनाफा कमाना होता है।

करेंसी पेयर्स (Currency Pairs): इसमें ट्रेडिंग हमेशा जोड़ों (Pairs) में होती है। जैसे अमेरिकी डॉलर ($) के साथ सभी देशों की करेंसी के पेयर होते हैं—जैसे USDINR, JPYUSD, AUDUSD, CADUSD, EURUSD आदि। “इन विदेशी मुद्राओं के लाइव एक्सचेंज रेट की तुलना करने के लिए आप [Google Finance] का उपयोग कर सकते हैं।” [1]

नेटवर्क सिस्टम: शेयर मार्केट के विपरीत फॉरेक्स मार्केट का कोई एक सेंट्रल एक्सचेंज नहीं होता। यह OTC (Over The Counter) कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए दुनिया भर के बैंकों, कंपनियों और ट्रेडर्स के बीच चलता है।

बाजार का समय: यह मार्केट सप्ताह में 5 दिन और 24 घंटे लगातार खुला रहता है। शनिवार और रविवार को यह भी बंद रहता है। यदि आपको लगता है कि किसी देश की करेंसी बढ़ने वाली है, तो आप उसे खरीदकर मुनाफा कमा सकते हैं।

5. क्रिप्टोकरेंसी मार्केट (Cryptocurrency Market)

Types of trading markets: Cryptocurrency market digital assets showing Bitcoin, Ethereum, and Ripple coins
क्रिप्टोकरेंसी मार्केट: 24 घंटे चलने वाला डिजिटल और विकेंद्रीकृत (Decentralized) बाजार, जहाँ बिटकॉइन और अन्य ऑल्टकॉइन्स में ट्रेड होता है।

डिजिटल करेंसी मार्केट भी अन्य types of trading market की तरह काम करता है, जिसे क्रिप्टो मार्केट भी कहा जाता है। यह करेंसी सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही रहती है, इसे आप भौतिक रूप से छू नहीं सकते।

विकेंद्रीकृत नेटवर्क (Decentralized): यह एक डिजिटल और डीसेंट्रलाइज्ड नेटवर्क है। इसका मतलब है कि इस बाजार पर किसी भी देश की सरकार या केंद्रीय बैंक का कोई नियंत्रण नहीं होता।

प्रमुख कॉइन्स: इसमें आप बिटकॉइन (Bitcoin), एथेरियम (Ethereum), सोलाना (Solana), ट्रोन (Tron) जैसी आभासी मुद्राओं को खरीद और बेच सकते हैं।

एनालिसिस और प्लेटफॉर्म: आप CoinMarketCap पर इनका लाइव प्राइस, मार्केट कैपिटलाइजेशन और ट्रेडिंग वॉल्यूम देख सकते हैं। ट्रेडिंग के लिए Delta Exchange, CoinSwitch या Coindcx जैसे प्लेटफॉर्म्स का उपयोग किया जाता है।

जोखिम और मेरा अनुभव: इस मार्केट में कीमतें बहुत ज्यादा अस्थिर (Highly Volatile) रहती हैं। प्राइस बहुत जल्दी-जल्दी बदलता है जिससे प्रॉफिट और लॉस भी बहुत तेजी से होता है। वर्तमान में, मैं खुद भी इस मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा हूँ।

निष्कर्ष (Conclusion): इन पांचों types of trading market में से आप अपनी रुचि, समय और रिस्क मैनेजमेंट के अनुसार किसी एक को चुन सकते हैं। लेकिन याद रखें, बिना सीखे किसी भी मार्केट में पैसा लगाना नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए पहले सीखें, फिर कमाएं! “मार्केट में सुरक्षित शुरुआत करने और अनुशासन सीखने के लिए [सफल ट्रेडिंग की शुरुआत कैसे करें: Trading Rules] गाइड को स्टेप-बाय-स्टेप फॉलो करें।”

FAQs

प्रश्न 1: शेयर मार्केट और कमोडिटी मार्केट में क्या अंतर है?

उत्तर: शेयर मार्केट में रिलायंस या टाटा जैसी कंपनियों के शेयर्स का व्यापार होता है। जबकि कमोडिटी मार्केट में प्राकृतिक संसाधनों और कच्चे माल जैसे सोना, चांदी, क्रूड ऑयल और कृषि उत्पादों का व्यापार होता है।

प्रश्न 2: फॉरेक्स मार्केट 24 घंटे क्यों खुला रहता है?

उत्तर: फॉरेक्स मार्केट वैश्विक स्तर पर चलता है। अलग-अलग देशों के टाइम ज़ोन अलग होने के कारण जब भारत में रात होती है, तब अमेरिका या अन्य देशों में दिन होता है। इसलिए यह बाजार सोमवार से शुक्रवार तक लगातार 24 घंटे कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए चलता रहता है।

प्रश्न 3: क्या क्रिप्टोकरेंसी मार्केट सुरक्षित है और इसके बंद होने का समय क्या है?

उत्तर: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट ब्लॉकचेन तकनीक पर चलता है, इसलिए इस पर किसी सरकार का कंट्रोल नहीं है। यह मार्केट कभी बंद नहीं होता, यह साल के 365 दिन और 24 घंटे खुला रहता है। अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण यह काफी जोखिम भरा होता है।

प्रश्न 4: नए ट्रेडर को आर्थिक आजादी पाने के लिए किस मार्केट से शुरुआत करनी चाहिए?

उत्तर: नए ट्रेडर्स को हमेशा स्टॉक मार्केट (शेयर बाजार) से शुरुआत करनी चाहिए। यह सेबी (SEBI) द्वारा पूरी तरह रेगुलेटेड है, जिससे यहाँ फ्रॉड का खतरा नहीं होता और इसे समझना अन्य मार्केट्स की तुलना में आसान है।

4 thoughts on “Trading Market kitne prakar ki hoti hai: इन 5 मार्केट्स को सीखकर पाएं आर्थिक आजादी”

Leave a Comment