ट्रेडिंग का कड़वा सच: कैसे मेरे दोस्त JD Sonkar ने 8 महीनों में गंवाए ₹5 लाख?

नमस्ते दोस्तों, मैं हूँ भूषण जलछत्री।आज मैं आपको ट्रेडिंग का कड़वा सच बताने जा रहा हूँ कि कैसे लोग बिना नियमों के बाजार में पैसा गंवा देते हैं। अपने इस ब्लॉग The Breakeven Trader पर मैं हमेशा ट्रेडिंग की बारीकियों और अपने अनुभवों को साझा करता हूँ। लेकिन आज मैं आपको कोई स्ट्रेटेजी (Strategy) नहीं, बल्कि एक ऐसी सच्ची कहानी बताने जा रहा हूँ जो हर नए ट्रेडर के लिए एक बहुत बड़ा सबक है। यह कहानी है मेरे एक बेहद करीबी दोस्त JD Sonkar की, जिसने बाजार के नियमों को नजरअंदाज किया और महज 7 से 8 महीनों में करीब ₹5 लाख का भारी नुकसान (Loss) करवा बैठा।

💡 KEY POINTS

  • ब्रोकरेज का कड़वा सच: अंधाधुंध ओवर-ट्रेडिंग (Over-trading) करने से आपकी आधी से ज्यादा कैपिटल मार्केट के नुकसान से नहीं, बल्कि सिर्फ ब्रोकरेज और सरकारी टैक्स चुकाने में ही खत्म हो जाती है।
  • शॉर्टकट का धोखा: बाजार में कोई भी 100% सटीक स्ट्रेटेजी या पेड टेलीग्राम चैनल आपको रातों-रात अमीर नहीं बना सकता; पैसा हमेशा खुद की मेहनत और चार्ट एनालिसिस से ही बनता है।
  • सख्त अनुशासन: ट्रेडिंग एक प्योर बिज़नेस है जहाँ अपनी भावनाओं (Emotions) पर काबू रखना और सही स्टॉप लॉस का इस्तेमाल करना ही आपको बाजार में जिंदा रख सकता है।

‘Fast Money’ की ललक और ट्रेडिंग में एंट्री

जेडी एक शिक्षित परिवार से आता है। उसके पिता किसानी करते हैं, एक भाई वकील है और दूसरा शिक्षक। जेडी का स्वभाव थोड़ा अलग रहा है; अड़ियल और हमेशा तेजी से पैसे कमाने (Fast Money) की ललक रहती थी। वह अपनी जिंदगी में करीब 10 अलग-अलग काम आजमा चुका था—कभी ट्रांसपोर्ट, कभी सब्जी-फल बेचना, ढाबा चलाना तो कभी फर्श पत्थर का उद्योग।

उसका एक सबसे बड़ा माइनस पॉइंट था—वह किसी भी काम को अंत तक टिककर नहीं करता था। उसे हमेशा दूसरों की थाली में घी ज्यादा दिखाई देता था। जब उसने अपने आसपास के माहौल में लोगों को लैपटॉप लेकर बैठते और ट्रेडिंग से पैसे कमाते देखा, तो उसके मन में भी लालच जाग गया। उसे लगा कि वह भी Market में पैसा लगाकर अपने सारे शौक पूरे कर लेगा। इसी सोच के साथ वह मेरे पास आया और बोला, “भाई, मुझे भी ट्रेडिंग सिखा दो।”

मैंने उसे साफ मना किया कि मैं खुद अभी सीख रहा हूँ और मुझे अपनी ट्रेडिंग में कोई डिस्टर्बेंस नहीं चाहिए। लेकिन उसके अड़ियल रवैये और जिद के आगे झुककर मैंने उससे कहा, “ठीक है, मैं सिखाने की फीस (₹5000) लूंगा। मैं तुम्हें कोई जादुई ट्रिक नहीं, बल्कि एक रोडमैप दे सकता हूँ, जिससे तुम्हारा समय बचेगा और तुम मेरी गलतियों से सीख सकोगे।” उसने मेरी बात मान ली।

अनुशासन (Discipline) की पहली कमी और जोश में सेटअप

ट्रेडिंग का कड़वा सच : ट्रेडिंग शुरू करने के उत्साह में जेडी ने तुरंत एक सेकंड हैंड लैपटॉप, एक नया Samsung का मॉनिटर, टेबल-कुर्सी और एक बड़ा व्हाइट बोर्ड खरीद लिया, जिस पर वह कोट्स और ट्रेडिंग टॉपिक्स लिख सके। उसने ऑफिस का बकायदा पूजा-पाठ भी करवाया क्योंकि वह श्रीकृष्ण का बड़ा भक्त था। इसके बाद उसने मेरे एक सब-ब्रोकर दोस्त साहू जी के जरिए Zerodha में अपना ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाया।

मैंने उसे पहले दिन ही चेतावनी दी थी:

  • शुरुआत हमेशा कम पैसों (Capital) से करो।
  • दिनभर में ज्यादा से ज्यादा 2 या 3 ट्रेड्स ही लो।
  • अपनी भावनाओं (Emotions) पर काबू रखो और अपना ज्यादा दिमाग मत लगाओ।

शुरुआत के कुछ दिन तो उसने मेरी बात मानी, जिससे उसे छोटे-मोटे प्रॉफिट और लॉस होते रहे। लेकिन JD ठहरा अपनी मनमर्जी चलाने वाला। उसे जल्द ही लगने लगा कि मैं (भूषण) बहुत डर-डर कर ट्रेड करता हूँ, बहुत कम क्वांटिटी लेता हूँ और ज्यादातर समय चुपचाप बैठा रहता हूँ। उसकी कसौटी पर मैं एक ‘स्लो पर्सन’ था। उसे लगा कि असली पैसा तो ऑप्शन ट्रेडिंग (Options Trading) में है, जहाँ कम पैसों से बहुत तेजी से बड़ा पैसा बनता है। और यहीं से उसकी बर्बादी की उल्टी गिनती शुरू हो गई।

Over Trading का जाल और ₹2 लाख का ब्रोकरेज!

JD Sonkar Option Trading Loss P&L Statement

एक कड़वा गणित जो जेडी को समझ नहीं आया:

जेडी ने बिना किसी मजबूत बेस के सीधे ऑप्शन बाइंग शुरू कर दी। कभी उसे 4,000-5,000 का प्रॉफिट होता, तो कभी 6,000-8,000 का लॉस। लेकिन समस्या यह थी कि वह OVER-TRADING का भयंकर शिकार हो चुका था। वह दिनभर में 150 से 200 ट्रेड्स तक पंच कर देता था!

  • जेडी के कुल ट्रेड्स: 150 से 200 प्रतिदिन
  • औसत दैनिक ब्रोकरेज (Zerodha + STT + GST + Exchange Charges): ₹1500 से ₹2,000 प्रतिदिन
  • मासिक ब्रोकरेज का बोझ: ₹30,000 से ₹40,000 प्रति महीना (20 ट्रेडिंग दिनों के आधार पर)
  • अंतिम परिणाम: 7 से 8 महीनों में उसके कुल ₹5 लाख के नुकसान में से लगभग ₹2.70 लाख से ज्यादा की रकम सिर्फ ब्रोकरेज (Brokerages)और सरकारी टैक्स में चली गई! यानी बाजार से लड़ने से पहले ही वह रोज सुबह ₹1500 से ₹2,000 के निश्चित लॉस के बोझ से शुरुआत कर रहा था।
Zerodha Trade Book Over-trading Proof

कभी-कभी जब वह 50-100 ट्रेड्स में 30,000 या 40,000 रुपये का प्रॉफिट बना लेता, तो मेरे पास आकर टोंट कसता, “देखो भूषण, मैंने आज 40 हजार कमा लिए!” लेकिन वह यह भूल जाता था कि मार्केट 3:30 बजे बंद होता है। वह लालच में आकर दोपहर के बाद भी ट्रेड करता रहता और शाम होते-होते उस प्रॉफिट को आधा कर देता या भारी लॉस में बदल देता।

मैंने उसे बार-बार समझाया, “भाई, एक सिस्टमैटिक तरीके से काम करो। दिन के ट्रेड सीमित करो, अपना रिस्क और रिवॉर्ड पहले से तय रखो।” लेकिन वह मेरी बातों को हल्के में लेता और मुझे ताना मारकर चला जाता।

‘द ब्रेकईवन ट्रेडर’ का नजरिया (मेरा अनुभव):

“जब JD दिन के 150-200 ट्रेड ले रहा था, मैं अपने नियमों के मुताबिक दिन के सिर्फ 2 या 3 ट्रेड लेकर स्क्रीन बंद कर देता था। नए ट्रेडर्स को यह समझना होगा कि ट्रेडिंग में ‘स्क्रीन के सामने जबरदस्ती न बैठना’ भी एक बेहतरीन पोजीशन होती है, जो आपके कैपिटल को सुरक्षित रखती है।”

Also Read:Trading Kya Hai? जानिए शेयर मार्केट से पैसे कमाने की पूरी सच्चाई और नियम


100% Strategy’ का भ्रम और Paid Telegram का धोखा

जब नुकसान बढ़ने लगा, तो JD को लगा कि उसे कुछ सीखना चाहिए। लेकिन ट्रेडिंग का कड़वा सच है, उसने सही रास्ता चुनने के बजाय शॉर्टकट ढूंढा। वह दिनभर यूट्यूब पर वीडियो देखता, पॉडकास्ट सुनता और 100% सटीक स्ट्रेटेजी की तलाश करने लगा। इसी चक्कर में उसने ₹3000 का एक Paid Telegram चैनल ज्वाइन कर लिया। वहां भी वही ढाक के तीन पात—कभी थोड़ा प्रॉफिट तो कभी बड़ा लॉस।

इसके बाद उसने नितिन मुरारका सर का एक पेड कोर्स लिया। मैंने उसका वह सॉफ्टवेयर देखा; सिस्टम वाकई अच्छा था। उसमें साफ नियम थे कि जब 2-3 सिग्नल्स एक साथ मैच हों तभी ट्रेड लें, दिन में केवल 3-4 ट्रेड्स करें, स्टॉप लॉस लगाएं और कम से कम 1:2 या 1:3 का रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो रखें।

मैंने JD से कहा, “सॉफ्टवेयर बहुत बढ़िया है, अब कम से कम इसके नियमों को तो कड़ाई से फॉलो करो और इसे एक बिजनेस की तरह ट्रीट करो।” लेकिन JD का दिमाग तो बस ‘FAST MONEY’ पर टिका था। वह थोड़े से प्रॉफिट (1:0.5) में ही डरकर बाहर निकल जाता और लॉस को पूरा होने तक होल्ड करता। कोर्स के नियमों को न मानना ही जेडी के लिए ट्रेडिंग का कड़वा सच बन गया।

जब मैंने उसके साथ मिलकर उस कोर्स के भरोसे ट्रेड करने से मना कर दिया और कहा कि मैं खुद का सेटअप समझकर ट्रेड करूँगा, तो वह मुझे चार बातें सुनाकर चला गया। वह बिना समझे ऑप्शंस की पोजीशन को ओवरनाइट होल्ड करके घर ले जाने लगा।

Also Read:रिस्क रिवॉर्ड रेशियो (Risk-Reward Ratio) क्या है? सफल ट्रेडर्स का सबसे बड़ा सीक्रेट फॉर्मूला


अंतिम परिणाम: मार्केट से पूरी तरह बाहर

इस मनमाने रवैये, जिद और बिना स्टॉप लॉस के ट्रेडिंग का कड़वा सच का नतीजा वही हुआ जो अक्सर 90% रिटेल ट्रेडर्स का होता है। महज 7 से 8 महीनों के भीतर JD ने कुल ₹5 लाख का लॉस कर दिया। जैसा कि ऊपर गणित में साफ़ है, इसमें से आधी रकम सिर्फ ओवर-ट्रेडिंग की फीस (Brokerage) चुकाने में चली गई।

बीच में उसने स्टॉक डिलीवरी में भी हाथ आजमाया था। उसने HBL Power Ltd. का शेयर खरीदा था, लेकिन धैर्य (Patience) न होने के कारण उसे मात्र 40-50% के छोटे प्रॉफिट में बेच दिया। बाद में वह स्टॉक 500% से ज्यादा भागा, जिसका अफसोस उसे आज भी होता है (ठीक वैसा ही जैसा मुझे कभी Ice Make Refrigeration वाले स्टॉक में हुआ था)।

HBL Power Stock Trade History Zerodha Console

आज स्थिति यह है कि JD का ऑफिस बंद हो चुका है। उसने अपना मॉनिटर बेच दिया है। अब वह घर पर लैपटॉप से थोड़ा-बहुत मार्केट बस देखता है। वह आज भी कभी-कभी मेरे ऑफिस आता है, ताने मारता है और कहता है, “मैं एक दिन बड़ा Come Back करूँगा, पहले दूसरी जगह से पैसे कमा लेता हूँ।” अभी वह पत्थर ट्रांसपोर्टिंग के काम में लगा हुआ है।

“वह एक Quote बोलता है…

“वक्त ने गिराया है, खत्म नहीं किया…
अब वापसी ऐसी होगी कि दुनिया याद रखेगी!”

ट्रेडिंग का कड़वा सच इस कहानी से नए ट्रेडर्स के लिए सबसे बड़ा सबक

शांत और अनुशासित ट्रेडर - द ब्रेकईवन ट्रेडर

JD के जहन में आज भी मार्केट में लौटने की इच्छा है, लेकिन वह एक बुनियादी बात भूल रहा है—मार्केट कोई जुआ या अलादीन का चिराग नहीं है, यह एक बिजनेस है।

यदि आप शेयर मार्केट या ऑप्शन ट्रेडिंग में टिकना चाहते हैं, तो पैसे से कहीं ज्यादा आपको इन नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा:

  • खुद पर नियंत्रण (Self-Control) और धैर्य (Patience): मार्केट हर समय ट्रेड करने के लिए नहीं होता, सही मौके का इंतजार करना सीखें।
  • फोमो (FOMO) से दूरी: दूसरों के प्रॉफिट देखकर अंधाधुंध क्वांटिटी मत बढ़ाइए।
  • ट्रेडिंग साइकोलॉजी और मनी मैनेजमेंट: अपनी पोजीशन साइजिंग को संभालें। कभी भी ऐसा पैसा मार्केट में न लगाएं जिसे हारने की क्षमता आपमें न हो।
  • स्टॉप लॉस (Stop Loss) और रिस्क-रिवॉर्ड: हमेशा तय रखें कि अगर ट्रेड गलत गया तो कितना नुकसान सहना है। कभी भी स्टॉप लॉस के बिना ट्रेड न लें। और नुकसान (Loss) के मुकाबले फायदे (Profit) को 2 गुना या 3 गुना रखना है।
  • चार्ट एनालिसिस और कैंडल की समझ: टिप्स और पेड टेलीग्राम के भरोसे रहने के बजाय खुद चार्ट को पढ़ना सीखें।

ट्रेडिंग का कड़वा सच है, ट्रेडिंग में पैसा स्ट्रेटेजी से नहीं, बल्कि Discipline (अनुशासन) से बनता है। JD की यह कहानी हमें सिखाती है कि यदि आप मार्केट का सम्मान नहीं करेंगे और नियमों का उल्लंघन करेंगे, तो मार्केट आपको बहुत बेरहमी से बाहर फेंक देगा।

महत्वपूर्ण नोट (Disclaimer): यह लेख किसी भी व्यक्ति की सामाजिक छवि को ठेस पहुँचाने के उद्देश्य से नहीं लिखा गया है। यह कहानी केवल एक सच्चे मित्र की सहमति से, नए और शुरुआती ट्रेडर्स को जागरूक करने और उन्हें बड़ी बर्बादी से बचाने के उद्देश्य से साझा की गई है।


FAQs

Q1. ऑप्शन ट्रेडिंग में नए ट्रेडर्स को सबसे ज्यादा नुकसान क्यों होता है?

Ans: नए ट्रेडर्स बिना किसी मजबूत रिस्क मैनेजमेंट, स्टॉप लॉस और ट्रेडिंग साइकोलॉजी के ‘फास्ट मनी’ कमाने के चक्कर में ऑप्शन ट्रेडिंग में आते हैं। नियमों का पालन न करने और अत्यधिक ओवर-ट्रेडिंग के कारण उन्हें बड़ा नुकसान उठाना पड़ता है।

Q2. ट्रेडिंग में ओवर-ट्रेडिंग (Over-trading) क्या है और इससे कैसे बचें?

Ans: एक ही दिन में जरूरत से ज्यादा (जैसे 50, 100 या 200) ट्रेड्स पंच करने को ओवर-ट्रेडिंग कहते हैं। इससे बचने का सबसे बेस्ट तरीका यह है कि आप दिन में केवल 2 या 3 ट्रेड करने का कड़ा नियम बनाएं और टारगेट या स्टॉप लॉस हिट होते ही स्क्रीन बंद कर दें।

Q3. क्या पेड टेलीग्राम चैनल्स और ट्रेडिंग टिप्स से पैसा कमाया जा सकता है?

Ans: बिल्कुल नहीं। पेड टेलीग्राम चैनल्स या टिप्स के भरोसे रहकर कोई भी लॉन्ग-टर्म में सफल ट्रेडर नहीं बन सकता। ट्रेडिंग में पैसा खुद के चार्ट एनालिसिस, कैंडल की समझ और खुद के बनाए सेटअप पर कड़ाई से टिके रहने से ही बनता है।

Q4. ट्रेडिंग में रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो (Risk-Reward Ratio) कितना होना चाहिए?

Ans: एक सफल ट्रेडर बनने के लिए आपका रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो कम से कम 1:2 या 1:3 होना चाहिए। इसका मतलब है कि अगर आप किसी ट्रेड में ₹1,000 का रिस्क (स्टॉप लॉस) ले रहे हैं, तो आपका प्रॉफिट टारगेट कम से कम ₹2,000 या ₹3,000 होना चाहिए।

Q5. शुरुआती ट्रेडिंग में कैपिटल (पूंजी) को सुरक्षित कैसे रखें?

Ans: शुरुआती समय में कैपिटल बचाने के लिए हमेशा कम पैसों से (जैसे सिर्फ 1 लॉट से) शुरुआत करें। कभी भी कर्ज लेकर या अपनी पूरी जमापूंजी एक साथ मार्केट में न लगाएं और हर सिंगल ट्रेड में स्टॉप लॉस का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से करें।




Leave a Comment