Stock Market Holidays and Timings 2026: NSE & BSE List जानिए मार्केट की टाइमिंग और छुट्टियों की पूरी सूची
एक सफल ट्रेडर बनने के लिए सिर्फ सही स्ट्रेटेजी ही नहीं, बल्कि मार्केट के सही समय NSE & BSE Holiday (Market Timings) और छुट्टियों का पता होना भी बेहद जरूरी है। सही जानकारी न होने पर कई बार ट्रेडर्स एक्सपायरी डे या ट्रेडिंग सेशंस को लेकर कन्फ्यूज हो जाते हैं, जिससे उनके रिस्क मैनेजमेंट और ट्रेडिंग प्लान पर सीधा असर पड़ता है।
The Breakeven Trader के इस एक्सक्लूसिव पेज पर हमने आपके लिए NSE (National Stock Exchange) और BSE (Bombay Stock Exchange) की साल 2026 की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट (Trading Holidays List 2026) तैयार की है।
इसके साथ ही, यहाँ आपको शेयर बाजार के प्री-ओपन, नॉर्मल ट्रेडिंग आवर्स और पोस्ट-क्लोजिंग सेशंस की सटीक टाइमिंग्स की पूरी जानकारी मिलेगी, ताकि आप अपनी हार्ड-अर्न कैपिटल (Capital Protection) को सही तरीके से मैनेज कर सकें।
FAQs
Ans: नहीं, भारतीय शेयर बाजार (NSE और BSE) शनिवार और रविवार को नियमित ट्रेडिंग के लिए पूरी तरह बंद रहता है। हालांकि, दिवाली के पावन अवसर पर रविवार होने के बावजूद शाम को 1 घंटे के लिए विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) सेशन आयोजित किया जाता है।
Ans: प्री-ओपन सेशन सुबह 09:00 AM से 09:15 AM तक होता है। इसमें शुरुआती 8 मिनट (09:00 AM से 09:08 AM) तक ऑर्डर्स कलेक्ट किए जाते हैं और बाकी के समय में ऑर्डर्स की मैचिंग और ओपनिंग प्राइस का निर्धारण होता है। रिटेल ट्रेडर्स भी इस दौरान ऑर्डर प्लेस कर सकते हैं।
Ans: नहीं, स्टॉक मार्केट (NSE/BSE) की छुट्टियां और बैंकों की छुट्टियां हमेशा एक जैसी नहीं होती हैं। कई बार राष्ट्रीय या क्षेत्रीय त्योहारों पर बैंक बंद होते हैं लेकिन शेयर बाजार में सामान्य रूप से ट्रेडिंग चालू रहती है। बाजार केवल एक्सचेंज द्वारा जारी की गई आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार ही बंद होता है।
Ans: साल 2026 में दिवाली लक्ष्मी पूजन 08 नवंबर 2026 (रविवार) को है। इस दिन वीकेंड (रविवार) होने के बाद भी शाम को एक विशेष 1 घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सटीक समय सारणी NSE/BSE द्वारा अक्टूबर 2026 के अंत में जारी की जाएगी।
Ans: इक्विटी मार्केट सुबह 09:15 AM से दोपहर 03:30 PM तक चलता है। इसके विपरीत, कमोडिटी मार्केट (MCX) सुबह 09:00 AM से शुरू होकर रात के 11:30 PM या 11:55 PM (यूएस डेलाइट सेविंग्स टाइम के अनुसार) तक चालू रहता है। कमोडिटी मार्केट में शाम का सेशन भी होता है।