हेलो दोस्तों, मैं हूँ भूषण जलछत्री, जब भी हम शेयर बाजार में कदम रखते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि स्टॉक खरीदने से पहले क्या देखें? कई लोग सिर्फ चार्ट देखकर शेयर खरीद लेते हैं, लेकिन लंबी रेस का घोड़ा वही बनता है जो टेक्निकल के साथ-साथ कंपनी के फंडामेंटल्स (Fundamentals) को भी समझता है।
कंपनी का बिजनेस मॉडल (Company करती क्या है?):Stock kharidane se pehle kya dekhe की लिस्ट में सबसे पहला और जरूरी नियम यही है कि कंपनी का बिजनेस मॉडल समझें। सबसे पहले यह देखें कि कंपनी पैसा कैसे कमाती है। वह क्या सामान (Products) बनाती है या क्या सेवाएं (Services) देती है? क्या आपको उसका बिजनेस समझ में आ रहा है? अगर आप खुद उसके बिजनेस को नहीं समझ पा रहे हैं, तो उसमें निवेश करने से बचें।
भविष्य की संभावना (क्या कंपनी भविष्य में चल पाएगी?): आपको यह देखना होगा कि आज कंपनी जो काम कर रही है, क्या उसकी जरूरत अगले 5 या 10 सालों बाद भी होगी?
- उदाहरण के लिए: ईवी (EV), रिन्यूएबल एनर्जी (सौर ऊर्जा), और आईटी (IT) सेक्टर का भविष्य बहुत मजबूत दिख रहा है। वहीं दूसरी तरफ, पुरानी टेक्नोलॉजी या प्रदूषण फैलाने वाले बिजनेस धीरे-धीरे बंद हो सकते हैं। हमेशा ऐसी कंपनी चुनें जिसका बिजनेस आने वाले कल में और बड़ा होने वाला हो।
💡 KEY TAKEAWAYS
- लंबी रेस का घोड़ा: शेयर मार्केट में केवल चार्ट देखना काफी नहीं है; चार्ट सही समय (Timing) बताता है, लेकिन कंपनी का भविष्य उसके फंडामेंटल्स से तय होता है।
- सुरक्षित प्रमोटर होल्डिंग: जिस कंपनी में प्रमोटर्स (मालिकों) की हिस्सेदारी 50% से अधिक हो और शेयर्स गिरवी न हों, उसे निवेश के लिए सुरक्षित माना जाता है।
- इक्वल वेटेज का जादू: अपने पूरे कैपिटल को कभी भी 1-2 स्टॉक में न लगाएं, बल्कि उसे 5 से 6 अलग-अलग सेक्टर्स के स्टॉक्स में बराबर (Equal Parts) बांटकर निवेश करें।
कंपनी के फंडामेंटल देखना क्यों जरूरी है?
स्टॉक मार्केट में केवल चार्ट देखना काफी नहीं होता है। चार्ट आपको सही एंट्री और एग्जिट का समय (Timing) बता सकता है, लेकिन कंपनी का भविष्य कैसा रहेगा, यह केवल उसके फंडामेंटल्स से ही पता चलता है।
जब आप किसी कंपनी के बुनियादी आंकड़ों को चेक करते हैं, तो आपको उसकी असली ताकत और भविष्य की स्थिति का अंदाजा होता है। इससे आपका रिस्क बहुत कम हो जाता है। इन सभी पर एक नजर मारने के बाद ही हमें चार्ट पर ध्यान देना चाहिए।
Also Read:Share Market kya hai? जानिए शेयर मार्केट की पूरी जानकारी और इतिहास हिंदी में
Stock Kharidane Se Pehle Kya Dekhe: जरूरी फंडामेंटल चेकलिस्ट

स्टॉक खरीदने से पहले कंपनी की बैलेंस शीट, कर्ज और वित्तीय मजबूती (Financial Strength) की जांच करना बेहद जरूरी है।मैं खुद किसी भी स्टॉक के चार्ट पर अपनी स्ट्रैटेजी लगाने से पहले, एक नजर में इन महत्वपूर्ण पॉइंट्स को जरूर देखता हूँ:
- मार्केट कैपिटलाइजेशन (Market Capitalization): कंपनी का कुल आकार कितना है और अपने सेक्टर की दूसरी कंपनियों के मुकाबले उसकी क्या स्थिति है।
- सेल्स और रेवेन्यू (Sales & Revenue): कंपनी की बिक्री (Sales) और कमाई (Revenue) साल-दर-साल (Year on Year) लगातार बढ़नी चाहिए।
- नेट प्रॉफिट (Net Profit): क्या कंपनी को लगातार प्रॉफिट हो रहा है या नहीं? बिना प्रॉफिट वाली कंपनी में निवेश करना खतरनाक हो सकता है।
- कंपनी पर कर्ज (Debt): कंपनी के ऊपर कितना कर्ज है? कम कर्ज वाली या डेट-फ्री कंपनियां हमेशा बेहतर मानी जाती हैं।
- P/E Ratio (प्राइस टू अर्निंग): यह बताता है कि शेयर सस्ता है या महंगा। इसकी तुलना उसी सेक्टर की दूसरी कंपनियों से करें।
- ROCE और ROE: रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड और रिटर्न ऑन इक्विटी। यह दोनों जितने ज़्यादा होंगे, कंपनी उतनी ही कुशलता से पैसा बना रही है। (कम से कम 15% से ऊपर होना अच्छा है)।
प्रमोटर होल्डिंग और शेयर गिरवी (Pledge) का गणित
कंपनी के मालिक (Promoters) अपनी ही कंपनी पर कितना भरोसा करते हैं, यह देखना बहुत जरूरी है:
- प्रमोटर होल्डिंग (Promoter Holding): कंपनी ने अपने पास कितने प्रतिशत शेयर खुद रखे हैं। अगर कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50% से ऊपर है, तो उसे निवेश के लिए काफी अच्छा और सुरक्षित माना जाता है।
- गिरवी शेयर (Pledged Shares): प्रमोटर्स के शेयर बैंक या किसी अन्य जगह गिरवी नहीं होने चाहिए। अगर किसी मजबूरी में शेयर गिरवी रखे भी गए हैं, तो वह 2% से 4% से ज्यादा नहीं होने चाहिए।
Money Management: पूंजी को बराबर हिस्सों में बांटने का जादू

फंडामेंटल और चार्ट देखने के बाद सबसे बड़ा नंबर आता है आपकी ट्रेडिंग साइकोलॉजी (Psychology) और मनी मैनेजमेंट (Money Management) का। मान लेते हैं कि आपके पास निवेश करने के लिए ₹1,00,000 की कुल पूंजी है।
पूंजी को कभी भी 1 या 2 स्टॉक में न लगाएं
मनी मैनेजमेंट और सही पोर्टफोलियो नियम: अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि जिस स्टॉक पर उन्हें ज्यादा विश्वास होता है, उसमें पूरा पैसा डाल देते हैं और कुछ को यूँ ही समझकर थोड़ा पैसा डाल देते हैं। लेकिन stock kharidane se pehle kya dekhe इस बारे में रिसर्च करते समय आपको मनी मैनेजमेंट का ध्यान रखना होगा। शेयर बाजार में कोई भी शत-प्रतिशत निश्चित नहीं हो सकता। इसलिए अपनी ₹1,00,000 की राशि को कम से कम 5 से 6 बराबर भागों में बांट दें, (यानी हर स्टॉक में लगभग ₹20,000 का समान निवेश करें)।
पैसे बराबर बांटने के साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि सभी 5-6 स्टॉक अलग-अलग सेक्टर (जैसे- बैंकिंग, फार्मा, आईटी, ऑटो) के होने चाहिए, ताकि एक पूरा सेक्टर गिरने पर भी आपका पोर्टफोलियो सुरक्षित रहे।
Also Read:Trading में कामयाब बनने का असली फॉर्मूला: सही Position Size और Risk Management कैसे तय करें?
समान राशि (Equal Amount) लगाने के फायदे
- सभी स्टॉक्स में एक बराबर की राशि रहती है, क्योंकि मुझे या आपको यह नहीं पता कि कौन सा स्टॉक चलने वाला है और कौन सा नहीं।
- किसी एक स्टॉक में 15-20% का लॉस (Loss) होने पर भी आपका पूरा पोर्टफोलियो बर्बाद नहीं होता। अगर कोई स्टॉक हमारे चुने हुए सपोर्ट या स्ट्रैटेजी (जैसे 30 दिन का मूविंग एवरेज) के नीचे जाता है और हमें 15-20% का लॉस दिखाने लगता है, तो हमें अनुशासन के साथ वहाँ से निकल जाना (Stop-Loss ले लेना) चाहिए, ताकि बड़ा नुकसान न हो।
- आपने पिछले ब्लॉग में देखा ही है कि 30 डेज मूविंग एवरेज (30 Days Moving Average) का जादू कैसे काम करता है, यह मनी मैनेजमेंट उसे और मजबूत बनाता है।
निवेश के 3 सुनहरे नियम (Golden Rules)
- पोर्टफोलियो डायवर्सिफाई करें: अपना सारा पैसा किसी एक शेयर में न लगाएं। पैसे को अलग-अलग सेक्टर्स (जैसे- बैंकिंग, आईटी, फार्मा, ऑटो) में बांटकर लगाएं।
- पेनी स्टॉक्स (Penny Stocks) से बचें: ₹1, ₹2 या बहुत कम कीमत वाले शेयर्स के चक्कर में न पड़ें। (SEBI) ,इनमें धोखाधड़ी और ऑपरेटर गेम (Manipulation) का खतरा सबसे ज़्यादा होता है।
- टिप्स और अफवाहों से दूर रहें: किसी भी टेलीग्राम ग्रुप, यूट्यूब वीडियो या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के कहने पर कभी भी आंख बंद करके शेयर न खरीदें। जब भी आपके मन में यह सवाल आए कि stock kharidane se pehle kya dekhe, तो दूसरों की टिप्स पर निर्भर रहने के बजाय हमेशा खुद की रिसर्च (DYOR – Do Your Own Research) करें। खुद का एनालिसिस ही आपको लंबे समय में सफल बनाएगा।
एक सच्ची कहानी: कम पैसे वाला स्टॉक बना मल्टीबैगर

शेयर बाजार का जादू: सही स्टॉक में निवेश करने पर स्प्लिट और डिविडेंड के साथ 10,000% तक का मल्टीबैगर रिटर्न मिल सकता है।मेरे एक सोनकर दोस्त के साथ ऐसी ही स्थिति हुई। उन्होंने कुल ₹2,00,000 का निवेश अलग-अलग शेयर्स में किया था और बहुत ज्यादा क्वांटिटी ले रखी थी। जिन स्टॉक्स पर उन्हें बहुत ज्यादा भरोसा था, उनमें उन्होंने ₹10,000 से लेकर ₹20,000 तक की बड़ी रकम लगाई थी। लेकिन वो स्टॉक्स सिर्फ 30% से 50% के आसपास ही प्रॉफिट दे रहे थे।
दूसरी तरफ, एक स्टॉक ऐसा था जिसे उन्होंने ‘यूं ही’ समझकर सिर्फ ₹4,000 लगाए थे। वह स्टॉक कोई और नहीं बल्कि क्यूपिड लिमिटेड (CUPID) था। समय के साथ वह स्टॉक स्प्लिट (Split) हुआ, उसमें 4:1 का बोनस शेयर मिला और देखते ही देखते उसने 10,000% का बंपर रिटर्न दे दिया!

तस्वीर में देखें: क्यूपिड (CUPID) लिमिटेड का रियल ऑल-टाइम चार्ट, जिसने निवेशकों को 10,000% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।सीख: बाद में उनको बहुत पछतावा हुआ कि अरे यार! अगर इसी क्यूपिड (CUPID) स्टॉक में ज्यादा पैसा लगाया होता तो आज पूरे पोर्टफोलियो का प्रॉफिट कितना बड़ा होता। इसीलिए मैं बार-बार कहता हूँ कि जितना भी कैपिटल डालो, उसे सभी स्टॉक्स में इक्वल भाग (Equal Parts) में बांटकर ही पैसा लगाएं, क्योंकि मार्केट में कब कौन सा छोटा स्टॉक रॉकेट बन जाए, कोई नहीं जानता।
नोट: महत्वपूर्ण सीख: क्यूपिड (CUPID) जैसे मल्टीबैगर रिटर्न हर स्टॉक में नहीं मिलते। कई छोटे और पेनी स्टॉक पूरी तरह डूब भी जाते हैं। इसीलिए stock kharidane se pehle kya dekhe की इस पूरी गाइड में हमने मजबूत फंडामेंटल देखना और मनी मैनेजमेंट का पालन करना सबसे जरूरी बताया है, ताकि आपका पैसा सुरक्षित रहे।
निष्कर्ष: सफल निवेशक बनने का मूल मंत्र
स्टॉक मार्केट से लगातार प्रॉफिट कमाने का यही नियम है कि अपनी कुल कैपिटल को हमेशा सभी चुने हुए स्टॉक्स में इक्वल वेटेज (बराबर भाग) में बांटकर ही निवेश करें। किसी भी स्टॉक को कम या ज्यादा न समझें। सही फंडामेंटल देखें, 30 दिन के मूविंग एवरेज जैसे चार्ट पैटर्न्स का इस्तेमाल करें ।
पहले यह देखें कि कंपनी क्या करती है और उसका भविष्य क्या है, फिर उसके मजबूत फंडामेंटल्स देखें, फिर चार्ट पर अपनी स्ट्रेटजी लगाएं, और अंत में मनी मैनेजमेंट के नियमों का पालन करें। यही शेयर बाजार में कंसिस्टेंट प्रॉफिट कमाने का एकमात्र रास्ता है।
FAQs
Ans. किसी भी स्टॉक को खरीदने से पहले सबसे पहले उसके फंडामेंटल्स जैसे कंपनी का रेवेन्यू, साल-दर-साल (YoY) सेल्स ग्रोथ, नेट प्रॉफिट और प्रमोटर होल्डिंग देखनी चाहिए। इसके बाद ही टेक्निकल चार्ट पर एंट्री का सही समय तय करना चाहिए।
Ans. आमतौर पर निवेश के लिए 50% से अधिक प्रमोटर होल्डिंग को बहुत अच्छा और सुरक्षित माना जाता है। इससे यह पता चलता है कि कंपनी के मालिकों को अपनी ही कंपनी के भविष्य पर पूरा भरोसा है।
Ans. जब कंपनी के प्रमोटर्स लोन लेने के लिए अपने शेयर्स बैंक के पास गिरवी रखते हैं, तो उसे प्लेज्ड शेयर्स कहते हैं। किसी भी अच्छी कंपनी में प्रमोटर्स के शेयर गिरवी नहीं होने चाहिए। अगर मजबूरी में हों भी, तो यह कुल होल्डिंग का 2% से 4% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।
Ans. मनी मैनेजमेंट का नियम: मनी मैनेजमेंट के नियम के अनुसार, आपको अपनी कुल पूंजी (Capital) को कभी भी 1 या 2 स्टॉक्स में नहीं लगाना चाहिए। जब आप यह सीख रहे हों कि stock kharidane se pehle kya dekhe, तो इस सबसे जरूरी बात को हमेशा याद रखें। आपको अपनी रकम को कम से कम 5 से 6 बराबर भागों (Equal Parts) में बांटकर हर स्टॉक में समान राशि निवेश करनी चाहिए।
Ans. नहीं, केवल चार्ट देखकर शेयर खरीदना जोखिम भरा हो सकता है। चार्ट आपको केवल सही समय पर खरीदने और बेचने (Timing) का संकेत देता है, लेकिन कंपनी लंबे समय में टिक पाएगी या नहीं, यह केवल उसके फंडामेंटल एनालिसिस से ही तय होता है।