Position Sizing Calculator

Position Sizing & Risk Calculator

टोटल रिस्क अमाउंट:1000.00

कितनी Quantity खरीदें: 100 Shares

Education purpose only. Always manage your risk.

Position Sizing Calculator का इस्तेमाल कैसे करें?

शेयर मार्केट या ऑप्शन ट्रेडिंग में भारी नुकसान से बचने के लिए सही पोजीशन साइजिंग (Position Sizing) बेहद ज़रूरी है।

इस लाइव टूल का उपयोग करना बेहद आसान है।

  • टोटल कैपिटल: अपनी कुल ट्रेडिंग राशि डालें।
  • रिस्क %: प्रति ट्रेड आप जितना नुकसान सह सकते हैं (जैसे 1% या 2%)।
  • स्टॉप लॉस: अपने चार्ट के अनुसार स्टॉप लॉस के पॉइंट्स लिखें।

इसके बाद ‘Calculate’ पर क्लिक करते ही आपको पता चल जाएगा कि आपको कितने शेयर्स खरीदने चाहिए।

पोजीशन साइजिंग (Position Sizing) क्यों ज़रूरी है?

एक सफल ट्रेडर बनने के लिए सिर्फ सही स्टॉक चुनना काफी नहीं है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपनी हर ट्रेड में कितना रिस्क ले रहे हैं। पोजीशन साइजिंग कैलकुलेटर आपको यह तय करने में मदद करता है कि आपको किसी विशेष ट्रेड में अपने नुकसान को सीमित रखने के लिए कितनी क्वांटिटी (Shares) खरीदनी चाहिए।

रिस्क मैनेजमेंट के 3 सुनहरे नियम:

1% या 2% का नियम: कभी भी एक सिंगल ट्रेड में अपनी कुल ट्रेडिंग कैपिटल का 1% या 2% से ज़्यादा रिस्क न लें। अगर आपकी कैपिटल ₹1,00,000 है, तो आपका अधिकतम नुकसान ₹1,000 होना चाहिए।

स्टॉप लॉस हमेशा लगाएं: बिना Stop Loss के ट्रेड करना बिना ब्रेक की गाड़ी चलाने जैसा है। ट्रेड लेने से पहले ही अपना एग्जिट पॉइंट तय कर लें।

इमोशनल ट्रेडिंग से बचें: जब कैलकुलेटर आपको एक निश्चित क्वांटिटी बता दे, तो लालच या डर में आकर उससे ज़्यादा क्वांटिटी में ट्रेड न करें। डिसिप्लिन ही ट्रेडिंग में पैसा बनाता है।